सीधी में दर्दनाक हादसा: बस नहर में गिरी, 4 की मौत
सीधी
सीधी में बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां सतना जा रही यात्री बस नहर में गिर गई, खबर लिखे जाने तक 4 लोगों की मौत हो गई है। ओवर लोडेंड बस में 60 के करीब यात्री सवार थे। नहर से 7 यात्रियों को निकाला जा चुका है। जबकि अन्य का रेस्क्यू किया जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना के बाद सीधी कलेक्टर को रेस्क्यू आॅपरेशन तेज करने के निर्देश दिए हैं। जानकारी के मुताबिक बस सतना की ओर जा रही थी,तभी सीधी स्थित रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र के पटना पुल पर बस अनियंत्रित होकर पलट गई और नहर में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंच गई, उन्होंने रेस्क्यू आॅपरेशन शुरू कर 7 लोगों को बाहर निकाला, इसी बीच चार शव पानी में बहते हुए ऊपर आ गए। बताया जाता है कि बस में बैठे करीब 60 लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि बस में अधिकतर छात्र सवार थे। सभी छात्र इसी परीक्षा में शामिल होने जा रहे थे। जिन परिवारों के बच्चे बस में सवार थे वे भी घटना स्थल पर पहुंच रहे हैं। हादसा सुबह करीब आठ बजे बताया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक तीन घंटे बीत गए थे, लेकिन लापता लोगों की जानकारी नहीं मिल पाई थी। उम्मीद है कि नहर के बहाव में कुछ लोग दूर बहकर निकल गए होंगे लेकिन समय बढ़ने के साथ आशंकाएं भी गहराती जा रही है।
घटना की जानकारी प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लगते ही उन्होंने सीधी कलेक्टर से मामले में बात की। उन्होंने कलेक्टर को रेस्क्यू आॅपरेशन तेज करने के निर्देश देते हुए बाणसागर डैम से नहर की ओर आ रहे पानी को रोकने की बात कही। सीएम के निर्देश मिलने से पहले ही मौके पर क्रेन समेत बचाव कार्य में जरूरी आवश्यकताओं को घटना स्थल तक पहुंचा दिया गया।
बस में सवार अधिकांश लोग सीधी और सतना के रहने वाले हैं। हादसे की सूचना मिलते ही यहां पर यात्रियों के परिजन और रिश्तेदारों पहुंचने लगे। यहां पर इन लोगों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है। प्रशासन बस को निकालने के लिए साथी एक दर्जन गोताखोरों की जरिए डूबे हुए लोगों को पानी से निकालने का प्रयास कर रहे हैं।
बस सुबह सीधी से सतना के लिए रवाना हुई थी। करीब चालीस किलोमीटर का रास्ता तय करने के बाद यह हादसा हुआ। नहर में बस जिस जगह पर गिरी वहां पर करीब 13 फीट पानी था। इसके चलते बस पूरी तहर से डूब गई थी। इसमें से सात लोगों ने तैहर कर अपनी जान बचा ली। खबर लिखे जाने तक बस को क्रेन की सहायता से पानी से बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे थे।
इधर निवाड़ी जिले के ओरछा में मिट्टी की खदान धसकने से तीन युवकों की मौत हो गई। घटना आज सुबह करीब नौ बजे की बताई जाती है। खदान बेतवा नदी के किनारे पर है। एसपी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि नदी के यह खदान थी। यहां पर आज सुबह घटवाहा गांव के पंकज रैकवार, संजय रैकवार और हीरालाल कुशवाह मिट्टी निकाल रहे थे, तभी खदान का टीला धसक गया। तीनों उसमें दब गए। आसपास मौजूद अन्य लोगों ने तीनों को मिट्टी से निकाला और झांसी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

पाठको की राय